'किस्मत या इत्तेफाक...' संजीव कुमार की डेथ एनिवर्सरी के दिन हुआ सुलक्षणा पंडित का निधन

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया
'किस्मत या इत्तेफाक...' संजीव कुमार की डेथ एनिवर्सरी के दिन हुआ सुलक्षणा पंडित का निधन
Published on

मुंबई : हिंदी फिल्म जगत की दिग्गज अदाकारा और गायिका सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियों में से एक थीं। बताया जा रहा है कि 6 नवंबर को कार्डियक अरेस्ट होने के कारण उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शाम 8 बजे उनकी मृत्यु हो गई। वह म्यूजिक कम्पोजर जोड़ी जतिन-ललित और विजेता पंडित की बहन थीं। जतिन पंडित ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की।

विलक्षण प्रतिभा की धनी

सुलक्षणा पंडित जितनी खूबसूरत थी उतनी ही प्रतिभावान भी। वह 9 वर्ष की थी तभी से सिंगिंग की राह पर चल पड़ी थी। 1967 मन उन्हें फिल्मों में पहला ब्रेक मिला। उन्होंने फिल्मों के लिए कई यादगार गीत गए।

'संकल्प' फिल्म के गाने 'तू ही सागर है तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग में भी किस्मत आजमाया और 1970-80 के दशक में 'उलझन', 'संकोच', 'अपनापन' और हेरा फेरी जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्मों में उनका करियर सिंगिंग और एक्टिंग दोनों में प्रभावशाली रहा।

संजीव कुमार से अफेयर के किस्से

दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार से उनके अफयेर की ख़बरें उड़ी थी। उस ज़माने में दोनों के प्रेम-प्रसंग के किस्से आम हो गए थे। हालांकि, इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई लेकिन कहा जाता है कि संजीव कुमार के विवाह करने से इंकार करने के कारण उन्हें गहरा सदमा पहुंचा था और उन्होंने कभी शादी नहीं की।

इसे किस्मत ही कहा जायेगा कि भले ही उन दोनों का रिश्ता कभी नहीं जुड़ा लेकिन किस्मत ने मृत्यु तिथि एक ही मुकर्रर की। संजीव कुमार की भी 6 नवंबर के ही दिन मृत्यु हुई थी और सुलक्षणा पंडित ने भी 6 नवंबर को ही प्राण त्यागा। बॉलीवुड के कई कलाकरों ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in