'120 बहादुर' का टीजर रिलीज

21 नवंबर को थिएटर्स में आएगी फिल्म
120 Bahadur Teaser
120 बहादु फिल्म का पोस्टर
Published on

फरहान अख्तर वर्ष 2021 में रिलीज हुई तूफान फिल्म के 4 साल बाद ‘120 बहादुर’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित ‘120 बहादुर’ फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में इंडियन आर्मी के जवानों की जांबादी देखते बनती है। फरहान अख्तर इस फिल्म में परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 21 नवंबर को थिएटर्स में आएगी।

फिल्म के टीजर में मेजर शैतान सिंह बने फरहान कहते हैं कि 'ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है..हम पीछे नहीं हटेंगे...' फिर वो अपने साथियों के साथ मिलकर चीन को मुंहतोड़ जवाब देते हैं।’ जानकारी हो कि इस युद्ध में भारत के सिर्फ 120 सैनिकों ने चीन का डटकर मुकाबला किया था। फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर और तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in