World Cup 2023: श्रीलंका के सामने भारतीय टीम के लिए है कई चुनौती

World Cup 2023: श्रीलंका के सामने भारतीय टीम के लिए है कई चुनौती
Published on

मुंबई: विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 में अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें सभी मैचों में भारत ने जीत हासिल की है। आज भारत का 7वां मैच श्रीलंका के खिलाफ है। वर्ल्ड कप 2011 में भारत और श्रीलंका की टीम फाइनल में भिड़ी थी। जिसमें भारत ने जीत हासिल कर दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी की अपने नाम की थी। भारत और श्रीलंका की टीम आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे के सामने होंगी। ऐसे में ये देखना होगी कि किस टीम को जीत मिलती है।

श्रीलंका की गिनती दुनिया की सबसे मजबूत टीम में होता था। उनके पास धुरंधर गेंदबाज और बल्लेबाज थे। भारत को भी वह बराबरी की टक्कर देते थे। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह अलग है। श्रीलंका की टीम भारत के आसपास भी नहीं टिकती। वनडे में दोनों टीमों के बीच कुल 167 मुकाबले हुए हैं। इसमें भारत ने 98 और श्रीलंका ने 57 जीते हैं। एक मैच टाई रहा जबकि 11 का नतीजा नहीं निकल पाया। पिछले 10 वनडे की बात करें तो भारत को 9 में जीत मिली है।

वर्ल्ड कप में बराबरी की टक्कर

वर्ल्ड कप की बात करें तो यहां श्रीलंका की टीम भारत को बराबरी की टक्कर देती है। 1979 में उलटफेर करते हुए श्रीलंका ने भारत को हराया। श्रीलंका की उस जीत को 1996 में सेमीफाइनल में भारत श्रीलंका से हारकर बाहर हुआ था। 2007 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने ही भारत को बाहर किया था। दूसरी तरफ भारत ने 2011 में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

वर्ल्ड कप में हेड-टू-हेड 

  • मैच: 09
  • भारत जीता: 04
  • श्रीलंका जीता: 04
  • बेनतीजा: 01
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in