World Cup 2023: रोहित शर्मा के बोल्ड होते ही पत्नी रितिका का रिएक्शन हुआ वायरल

World Cup 2023: रोहित शर्मा के बोल्ड होते ही पत्नी रितिका का रिएक्शन हुआ वायरल
Published on

मुंबई: भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर मैच जारी है। विश्वकप के 33वें मैच में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया की पारी का शानदार शुरुआत की। लेकिन अगली ही गेंद पर दिलशन मधुशंका ने उन्हें आऊट कर दिया।

मधुशंका ने दिखाई समझदारी

दिलशन मधुशंका दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंद अंदर की ओर लाते हैं। रोहित शर्मा के लिए लेग लगी खड़ी थी। पहली गेंद अंदर भी आई और रोहित ने उसे फील्डर के करीब से चार रन के लिए गई। अगली गेंद पर मधुशंका ने सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने गेंद पर उंगलियां फेरीं। रोहित को उम्मीद थी कि गेंद टप्पा लगने के बाद अंदर आएगी। लेकिन इस बार वह गेंद बाहर निकली। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा मिस किया और ऑफ स्टंप से लगी।

रोहित के आउट होते ही वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक सन्न रह गए। इसके साथ ही रोहित की पत्नी रितिका भी हैरान रह गईं। रोहित के आउट होते ही कैमरा रितिका पर गया और उनके चेहरे के भाव बता रहे थे कि वह वाकई बहुत दुखी हैं। पास ही बैठी एक करीबी ने उनके कंधे पर हाथ रखकर हौसला दी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in