आखिर क्यों छोड़ना पड़ा IPL, अश्विन ने बताया

अश्विन ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने पिछले साल IPL को भी अलविदा कह दिया था
आखिर क्यों छोड़ना पड़ा IPL, अश्विन ने बताया
Published on

चेन्नई : भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि अगर वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से खेलते हुए ‘मानसिक रूप से परेशान करने वाले’ और ‘पीड़ादायक’ दौर से नहीं गुजरे होते तो वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में थोड़ा और समय तक खेल सकते थे। अश्विन ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने पिछले साल IPL को भी अलविदा कह दिया था।

इस स्टार स्पिनर ने अपने कहा कि उन्होंने फ्रेंचाइजी को उनके भविष्य के बारे में फैसला करने की दुविधा से बचाने के लिए IPL से संन्यास लेने का फैसला किया। अश्विन ने कहा, ‘मैंने CSK के साथ एक निराशाजनक सत्र बिताया। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से निराशाजनक सत्र था। सच कहूं तो मुझे लग रहा था कि मैं और खेल सकता हूं लेकिन मैंने इसलिए संन्यास ले लिया क्योंकि मेरे पास भावनात्मक रूप से कई अन्य चीजों को साथ लेकर खेलने की क्षमता नहीं थी।’

अश्विन ने IPL से संन्यास की घोषणा करने से पहले 2025 के सत्र में कम इस्तेमाल किए जाने के बाद CSK से अपनी भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था। वह CSK के 14 मैचों में से केवल नौ मैच में ही खेले थे। CSK से जुड़ना उनके लिए घर वापसी जैसा था क्योंकि उन्होंने अपने IPL करियर की शुरुआत इसी टीम से की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं वहां नहीं जाना चाहता। यह मानसिक रूप से परेशान करने वाला है। यह मेरे लिए बहुत पीड़ादायक था।

मैं वहां नहीं जाना चाहता था। मैंने थोड़ी चर्चा की और फिर फैसला किया कि मैंने चेन्नई से शुरुआत की है और मैं अपने गृहनगर में ही इसे समाप्त कर रहा हूं।’ अश्विन ने कहा, ‘मैंने संन्यास लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि इससे उन्हें मुझे टीम में बनाए रखने या बाहर करने का फैसला लेने के लिए दुविधा में नहीं पड़ना पड़ा। इसके अलावा मेरे संन्यास लेने से उनकी 10 करोड़ रुपये की बचत भी हुई।’ अश्विन को CSK ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in