चार गुना महंगे दामों पर बेच रहा था भारत-अफ्रीका मैच का टिकट, पुलिस ने दबोचा

चार गुना महंगे दामों पर बेच रहा था भारत-अफ्रीका मैच का टिकट, पुलिस ने दबोचा
Published on: 

कोलकाता: विश्वकप 2023 में भारत का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ है। 5 नवंबर को यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन-गार्डेंन मैदान में होगा। कोलकाता में विश्वकप 2023 का पहला मैच खेला जाएगा। उससे पहले टिकटों को लेकर रसा-कसी देखी जा रही है। कई लोग टिकट नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। इस बीच टिकेटों की कालाबाजारी की खबर भी जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच की टिकेटों को सस्ते में खरीदकर कीमत में 4 गुना बढ़ोत्तरी करके ब्लैक में बेच रहे एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती मैचों में कुछ ऐसा दिख रहा था, जिसने सभी को चौका दिया था। इधर जब ऑनलाइन टिकेट खरीदने के लिए फैंस वेबसाइट खोलते, तो टिकेट्स सोल्ड आउट होती, वहीं स्टेडियम में ढ़ेरों कुर्सियां खाली पड़ी दिखतीं। ये नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि टिकेटों की कालाबाजारी हो रही है। अब ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ढ़ाई हजार की टिकेट को 11 हजार रुपये में बेच रहा था। लेकिन, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कोलकाता पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अंकित अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति को विश्व कप में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मैच की टिकट को ब्लैक में बेचते हुए पकड़ा गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बता दें, 2.500 रुपये में बिकने वाली टिकेट को ये शख्स 11 हजार में बेच रहा था और इसके पास से पुलिस को 20 टिकेट्स बरामद हुई हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in