IPL से KKR का ये खिलाड़ी OUT

रघुवंशी को सिर में चोट (कन्कशन) के साथ बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर है। उन्हें यह चोट बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले के दौरान कैच लेने की कोशिश में लगी।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण IPL के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं। रघुवंशी को सिर में चोट (कन्कशन) के साथ बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर है। उन्हें यह चोट बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले के दौरान कैच लेने की कोशिश में लगी।

KKR ने जारी बयान में कहा, ‘मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मई को मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में अंगकृष रघुवंशी को कन्कशन और बाएं हाथ की एक उंगली में फ्रैक्चर हुआ, जिसके चलते वह 2026 आईपीएल से बाहर हो गए हैं।' तीन बार की IPL चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अभी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

टीम फिलहाल 13 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है। KKR ने अब तक 13 मैचों में छह जीत और छह हार दर्ज की हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा। कोलकाता की टीम रविवार को अपने अंतिम लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

दिल्ली की टीम भी गणितीय रूप से प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, हालांकि उसकी संभावनाएं काफी कम हैं। इक्कीस वर्षीय रघुवंशी ने इस सत्र शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 मैचों में 146.52 के स्ट्राइक रेट और 42.20 की औसत से 422 रन बनाए, जिसमें पांच अर्द्धशतक शामिल हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in