RCB की टीम में इस बार गजब का सुधार : एबी डिविलियर्स

पिछले सत्रों से दस गुना बेहतर है आरसीबी की टीम
RCB की टीम में इस बार गजब का सुधार : एबी डिविलियर्स
Published on: 

चेन्नई : आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की शानदार शुरूआत को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि इस बार टीम पिछले सत्रों की तुलना में दस गुना बेहतर लग रही है और उम्दा शुरूआत से आगे उसका काम आसान हो जायेगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक पर सत्रह साल बाद हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

आरसीबी के लिये खेल चुके डिविलियर्स ने अपने पॉडकास्ट ‘एबी डिविलियर्स 360’ में कहा,‘इस बार आरसीबी टीम का संतुलन पिछले सत्रों से दस गुना बेहतर है।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले साल आईपीएल नीलामी के समय मैने कहा था कि आरसीबी को संतुलन की जरूरत है। यह गेंदबाजों, बल्लेबाजों या क्षेत्ररक्षकों को लेकर नहीं था। यह आईपीएल टीमों और विकल्पों में अच्छे संतुलन को लेकर था।’ डिविलियर्स ने कहा, ‘मैने भुवनेश्वर कुमार को देखा तो मुझे लगा कि वह नहीं खेल रहा है और फिर दूसरे मैच में वह टीम में था।

आपको यही तो चाहिये। पहले मैच में (केकेआर के खिलाफ) वह टीम में नहीं था और दूसरे मैच में वह किसी और की जगह टीम में था । यही वह संतुलन और गहराई है जो टीम को चाहिये होती है।’ उन्होंने कहा, ‘आरसीबी की यह टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ शुरूआत है। नतीजों के नजरिये से ही नहीं बल्कि टीम को देखकर भी। केकेआर को उसके घर पर हराना और फिर चेन्नई को चेपॉक पर मात देना शानदार रहा। अब इससे आगे अंकतालिका में राह आसान हो जायेगी।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in