ऋषभ पंत उतरे मैदान पर और..

फोटो साभार : गूगल
फोटो साभार : गूगल
Published on: 

बेंगलुरू : ऋषभ पंत की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का सभी को इंतजार है और इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्वतंत्रता दिवस पर एक नुमाइशी मैच में कुछ गेंद खेलकर सकारात्मक संकेत दिये। पिछले साल दिसंबर में देहरादून दिल्ली राजमार्ग पर कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद से पंत क्रिकेट से दूर हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक प्रशंसक द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में पंत को क्रीज से बाहर निकलकर गेंद को मैदान से बाहर पीटते दिखाया गया है। इसके साथ ही इस वीडियो में दर्शकों का शोर भी सुनाई दे रहा है।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन में जुटे पंत ने बेंगलुरू के करीब एक खेल परिसर में जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था। उन्होंने इस मौके पर कहा, 'आप बड़े होते हैं तो खेल से प्यार करना छोड़ देते हैं।

इसका कारण है कि काफी दबाव है। आप जीवन में सर्वश्रेष्ठ करना चाहते हैं और बहुत कुछ करना चाहते हैं। लेकिन लाइफ में इंजॉयमेंट नहीं छोड़ना है।' पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हैं जिसके सह मालिक जेएसडब्ल्यू समूह हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in