रिंकू ने धोनी कनेक्शन का किया खुलासा

रिंकू ने धोनी कनेक्शन का किया खुलासा
Published on

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जारी है। पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी। इस मैच में रिंकू ने 14 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए। रिंकू ने मैच के बाद अपनी पारी पर प्रतिक्रिया दी। रिंकू ने कहा कि कैसे उन्होंने प्रेशर वाली स्थिति को हैंडल कर लिया। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवरों के दौरान बैटिंग को लेकर क्या सलाह दी थी।

'शांत रहो और सीधे मारने की कोशिश करो'

दरअसल BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रिंकू अपनी पारी को लेकर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम मैच जीते यह अच्छा रहा। मैं जब बैटिंग करने गया था तब मेरे लिए परफेक्ट सिचुएशन थी। मैं जो हमेशा करता आया हूं, वही करना था। रिंकू ने आगे धोनी का नाम लेते हुए कहा कि माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) से एक-दो बार बात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि आप जितना शांत रहोगे और जितना सीधा मारने की कोशिश करोगे उतना ही अच्छा रहेगा। मैं वही फॉलो करता हूं। शांत रहता हूं। किसी तरह का रिएक्शन नहीं देता हूं। मेरे लिए यही फायदा करता है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 208 रन बनाए। इस दौरान जोश इंग्लिस ने शतक जड़ा। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 41 गेंदों में 52 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 2 विकेट रहते मैच जीत लिया। रिंकू ने 14 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 80 रन बनाए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in