रैना ने इस बल्लेबाजी जोड़ी को IPL इतिहास की सर्वश्रेष्ठ बताया

पिछले सत्र के शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए गिल और सुदर्शन ने IPL- 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया
रैना ने इस बल्लेबाजी जोड़ी को IPL इतिहास की सर्वश्रेष्ठ बताया
Published on

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साइ सुदर्शन को IPL के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी करार देते हुए दोनों के प्रदर्शन में निरंतरता की तारीफ की। पिछले सत्र के शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए गिल और सुदर्शन ने IPL- 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। दोनों ने दसवीं शतकीय साझेदारी करके क्रिस गेल और विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान और एबी डिविलियर्स और कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की।

रैना ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘शुभमन गिल और साइ सुदर्शन IPL के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी है। दोनों ने साथ में 46 पारियों में 21 बार 50 से अधिक रन बनाये हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अगली सर्वश्रेष्ठ जोड़ी क्रिस गेल और विराट कोहली की है जिसके बाद एबी डिविलियर्स और कोहली का नंबर है। इससे पता चलता है कि गिल और साइ की जोड़ी कितनी शानदार है।

दोनों एक दूसरे के खेल के पूरक हैं। दोनों ने सिर्फ 46 पारियों में 21 अर्द्धशतकीय साझेदारी की है। गेल और कोहली 59 पारियों में जबकि एबीडी और कोहली 76 पारियों में वहां तक पहुंचे थे।’ रैना ने कहा, ‘दोनों जबर्दस्त फिट हैं और एक दूसरे के खेल को समझते हैं। उन्हें पता है कि कब आक्रामक खेलना है और कब कौन सा शॉट खेलना है। उनके प्रदर्शन में गजब की निरंतरता है जिसका कोई और जोड़ी मुकाबला नहीं कर सकती।’

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in