जिम्बाब्वे के मुजारबानी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में PCB

बोर्ड के एक भरोसेमंद सूत्र ने शनिवार को बताया कि कानूनी विभाग को जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
जिम्बाब्वे के मुजारबानी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में PCB
Published on

लाहौर : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाईटेड से करार तोड़कर IPL टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। बोर्ड के एक भरोसेमंद सूत्र ने शनिवार को बताया कि कानूनी विभाग को जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इस खिलाड़ी ने अब KKR के साथ अनुबंध कर लिया है।

KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह ली है जिन्हें BCCI के निर्देशों के अनुसार फ्रेंचाइजी ने टीम से हटा दिया था। उन्होंने कहा, ‘पिछले साल से IPL और PSL एक ही समय पर हो रहे हैं इसलिए अब दोनों के समय आपस में टकरा रहे हैं। हम खिलाड़ियों को एक साफ संदेश देना चाहते हैं कि एक बार जब वे PSL में खेलने के लिए हामी भर देते हैं तो वे यूं ही अपना अनुबंध तोड़कर IPL की किसी भी फ्रेंचाइजी के साथ नए अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते।’

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसफ की जगह मुजारबानी को टीम में शामिल किया था। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश का PSL में पेशावर जाल्मी के साथ अनुबंध हुआ था, लेकिन बाद में चोट के कारण किसी खिलाड़ी की जगह लेने के लिए वे मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए थे। बॉश पर PSL में एक सत्र के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था।

बाद में उन्होंने PCB से माफी मांगी थी। PCB ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और हर्जाना मांगने की बात कही थी। श्रीलंका के कुसल मेंडिस और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल ओवेन ने भी PSL में पेशावर जाल्मी के लिए कुछ मैच खेले थे। पिछले साल मई में पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव के कारण जब PSL कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था तब वे IPL में शामिल हो गए थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in