न बोल्ड, न रन आउट, न कैच, फिर भी आउट

KKR के रघुवंशी को इस कारण जाना पड़ा बाहर
न बोल्ड, न रन आउट, न कैच, फिर भी आउट
Published on: 

लखनऊ : कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को रविवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान ‘क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने’ के लिए आउट दे दिया गया। रघुवंशी इस फैसले से खुश नहीं थे और उन्होंने मैदान पर मौजूद अंपायरों से इस बारे में बहस भी की लेकिन मुंबई के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को आखिरकार अपने खिलाफ दिए गए फैसले के कारण पवेलियन लौटना पड़ा।

प्रिंस यादव के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने गेंद को मिड ऑन की तरफ हल्के से धकेला और एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि कुछ कदम दौड़ने के बाद कैमरन ग्रीन ने उन्हें वापस लौटने के लिए कहा। वापस मुड़ते समय वह पिच पर ‘डेंजर जोन’ में भी चले गए और इसी दौरान वह मोहम्मद शमी की फेंकी हुई गेंद के रास्ते में आ गए। क्रीज में पहुंचने के लिए कूदते हुए गेंद उनके शरीर से टकरा गई।

तीसरे अंपायर रोहित पंडित ने शमी और लखनऊ सुपर जाइंट्स की उस अपील को मान लिया जिसमें रघुवंशी पर ‘क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने’ का आरोप था और नाइट राइडर्स के इस बल्लेबाज को आउट घोषित कर दिया। इसके बाद रघुवंशी ने गुस्से में अपना हेलमेट जमीन पर पटका और तब नाइट राइडर्स के मुख्य कोच अभिषेक नायर को टीम के डगआउट के पास चौथे अंपायर से बहस करते हुए देखा गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in