जडेजा टेस्ट क्रिकेट में परिपक्व गेंदबाज : पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि रवींद्र जडेजा अब सिर्फ रन बचाने नहीं, हर गेंद पर विकेट की तलाश करने वाले आक्रामक और परिपक्व टेस्ट गेंदबाज बन चुके हैं
पुजारा
पुजारा
Published on

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि रक्षात्मक गेंदबाज से हमेशा विकेट की तलाश करने वाले आक्रामक गेंदबाज बनने से रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में और परिपक्व गेंदबाज बने हैं।

पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले कहा, ‘इससे पहले जब रवींद्र जडेजा गेंदबाजी करते थे तो मकसद रन बचाना होता था, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। अगर पिच से मदद मिल रही है तो वह विकेट लेने की कोशिश करते थे। लेकिन अगर विकेट मददगार नहीं है तो उनका फोकस रन रोकना होता था।’

जडेजा ने 89 टेस्ट में 25.12 की औसत से 348 विकेट लिये हैं। पुजारा ने कहा, ‘उसे अपनी ताकत पता है और उसी के अनुरूप गेंदबाजी करता है। हर मैच में वह स्टम्प पर गेंद डालकर विकेट लेने की कोशिश करता है।’ उन्होंने कहा कि इस बदलाव से वह गेंदबाज के तौर पर अधिक आक्रामक हुआ है और विविधता का प्रभावी रूप से प्रयोग कर रहा है ।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in