भारत को टीम संयोजन पर ध्यान देना होगा : रवि शास्त्री

दक्षिण अफ्रीका से रविवार को 76 रन से मिली पराजय के बाद भारत को अब गुरुवार को जिम्बाब्वे से खेलना है
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

चेन्नई : पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ चरण के पहले मुकाबले में मिली हार भारत के लिये खतरे की घंटी रही है और अब उसे टीम संयोजन पर पुनर्विचार करना होगा। दक्षिण अफ्रीका से रविवार को 76 रन से मिली पराजय के बाद भारत को अब गुरुवार को जिम्बाब्वे से खेलना है। पिछले T-20 विश्व कप से चले आ रहे 12 मैचों में जीत के सिलसिले पर भी इससे रोक लग गई। शास्त्री ने कहा, ‘आपने लगातार 12 मैच जीते तो एक खराब दिन तो आना ही है।

लेकिन मुझे खुशी है कि यह जल्दी आ गया। यह भारत के लिये जरूरी खतरे की घंटी रहा। इससे अब टीम को रणनीति और संयोजन पर फिर से विचार करना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने पिछले अनुभव से सबक ले लिया होगा कि चीजों को हलके में नहीं लेना है। एक और मैच हारने से काफी दबाव बन जायेगा।’ शास्त्री ने भारतीय टीम को अतिरिक्त स्पिनर लेकर उतरने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘अक्षर पटेल को वापिस लाना ही होगा।

आपको उसके अनुभव की जरूरत है। मैं तो कहूंगा कि अक्षर और वॉशिंगटन सुंदर दोनों खेल सकते हैं क्योंकि किसी दिन कोई गेंदबाज तो खराब फॉर्म में होगा है। जैसे रविवार को वरुण चक्रवर्ती था।’ उन्होंने कहा, ‘अक्षर खेलता है तो आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करेगा। पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या और छठे पर शिवम दुबे हैं। सुंदर सातवें नंबर पर है तो अक्षर पांचवें पर भी आ सकता है।

अगर T-20 क्रिकेट में आठ बल्लेबाज भी नहीं चल पा रहे तो कुछ तो गलत है। ऐसे में एक अतिरिक्त गेंदबाज का विकल्प अहम है।’ आॅस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘कमेंट्री सुनते समय अक्षर को बाहर रखने का कारण यह लगा कि विरोधी टीम मे कई खब्बू बल्लेबाज हैं लेकिन दाहिने हाथ के बल्लेबाज भी तो हैं। अक्षर को ऐसे में कप्तान को सही समय पर इस्तेमाल कर सकता था।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in