IND vs NZ Final : चैंपियन बनने के लिए भारत को चाहिए इतने रन

फाइनल में भारत के सामने चुनौती: चैंपियन बनने के लिए चाहिए इतने रन
IND vs NZ Final : चैंपियन बनने के लिए भारत को चाहिए इतने रन
Published on

दुबई : न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में रविवार को सात विकेट पर 251 रन बनाये। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड टीम के लिये डेरिल मिचेल ने 63 और माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद में नाबाद 54 रन बनाये। भारत के लिये स्पिनर जोड़ी वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने बीच के ओवरों में बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए दो दो विकेट लिये।

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने एक बदलाव करते हुए चोटिल तेज गेंदबाज मैट हेनरी की जगह ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को टीम में शामिल किया है। भारत ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in