IND vs SA: पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने चुनी गेंदबाजी, प्रसिद्ध कृष्णा ने किया डेब्यू

IND vs SA: पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने चुनी गेंदबाजी, प्रसिद्ध कृष्णा ने किया डेब्यू
Published on

सेंचुरियन: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू हो गया है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में मैच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है। भारतीय टीम में भी एक खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर और डेविड बेडिंगम अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वहीं, भारतीय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा को टेस्ट कैप मिली है। टॉस से पहले टीम इंडिया के उप कप्तान जसप्रीत बुमराह ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर, एडन मारक्रम, टोनी डि जोर्जी, टेंबा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बडिंघम, काइल वैरीन (विकेटकीपर), मार्को यान्सिन, जेराल्ड कोएत्जी, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर।

कैसी है सेंचुरियन की पिच ?

सेंचुरियन की पिच दक्षिण अफ्रीका की सबसे तेज पिचों में से एक है। बादलों के छाए रहने और बारिश के पूर्वानुमान के साथ यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए और ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। इसे दक्षिण अफ्रीका का किला भी कहा जा सकता है। अफ्रीकी टीम ने यहां 28 में से 22 टेस्ट जीते हैं। हालांकि भारतीय टीम ने यहां अपने पिछले दौरे में 113 रन की जीत दर्ज की थी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in