परिस्थितियों के चलते अतिरिक्त स्पिनर उतारा : डिकॉक

डिकॉक ने कहा कि CSK के पूर्व खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और मोईन अली के होने से उन्हें चेपॉक की परिस्थितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली
परिस्थितियों के चलते अतिरिक्त स्पिनर उतारा : डिकॉक
Published on: 

चेन्नई : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और मोईन अली के होने से उन्हें चेपॉक की परिस्थितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके कारण एक अतिरिक्त स्पिनर को मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया। केकेआर का यह फैसला आखिर में महत्वपूर्ण साबित हुआ तथा उसके स्पिनरों सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और मोईन अली ने टीम की आठ विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। डिकॉक ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो पिच वास्तव में काफी धीमी थी और गेंद रुक कर आ रही थी। हमारे गेंदबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया।’




उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम में अजिंक्य रहाणे और मोईन अली जैसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यहां पहले काफी क्रिकेट खेली है और यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैंं। उनकी सलाह पर हमने अतिरिक्त स्पिनर उतारने का फैसला किया।’ डिकॉक ने कहा कि मैच आगे बढ़ने के साथ विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गया था। दक्षिण अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे लगता है की दूसरी पारी में विकेट थोड़ा बेहतर हो गया था। गेंद पहली पारी की तुलना में बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। पहले यह धीमा विकेट था जो खेल आगे बढ़ने के साथ बेहतर होता गया।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in