हर्षित राणा टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह

चोटिल हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान T-20 सीरीज और एशियाई खेलों के लिये टीम में शामिल किया गया, जिम्बाब्वे दौरे पर डेब्यू के बाद अब मिलेगा बड़ा मौका
 हर्षित राणा टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह
Published on: 

नयी दिल्ली : तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान सीरीज और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय T-20 टीम में शामिल किया गया है। आखिरी बार इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिये खेलने वाले राणा बेंगलुरू स्थित BCCI के सेंटर आफ एक्सीलैंस में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। अब उन्हें सोमवार को अभ्यास के दौरान गेंदबाजी करते समय जांघ में चोट लग गई।

BCCI ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘राणा रिहैब के दौरान ठीक हो रहे थे। लेकिन उन्हें मैच स्थिति की तरह अभ्यास करते समय सात सितंबर को जांघ में चोट लग गई और अब वह नहीं खेल सकेंगे।’ 27 वर्ष के ठाकुर ने जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर ही T-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने दो मैचों में चार विकेट लिये।

वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 7.04 की इकॉनॉमी से 81 विकेट चटकाये। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T-20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। इसके बाद भारतीय टीम जापान से 22 सितंबर को एक मैच खेलेगी। एशियाई खेलों में भारत को पहला मैच 28 सितंबर को खेलना है। 

अफगानिस्तान सीरीज के लिये टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान ), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर ।

एशियाई खेलों के लिये भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर ।  

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in