हार्दिक पांड्या को इस हरकत की मिली सजा

बुधवार को हुए मैच के दौरान पांड्या ने निराशा में विकेट की गिल्लियां गिरा दी थीं। उन्हें आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करते हुए पाया गया। ईडन गार्डन में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस चार विकेट से हार गई थी।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान क्रिकेट के सामान का गलत इस्तेमाल करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया है। बुधवार को हुए इस मैच के दौरान पांड्या ने निराशा में विकेट की गिल्लियां गिरा दी थीं। उन्हें आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करते हुए पाया गया। ईडन गार्डन में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस चार विकेट से हार गई थी।

पांड्या ने ‘अपने रन-अप पर वापस जाते समय विकेट की गिल्लियां जोर से गिरा दी थीं।’ IPL ने एक बयान में कहा, ‘हार्दिक पांड्या को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया जो ‘मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान और फिटिंग्स का गलत इस्तेमाल’ करने से संबंधित है।’ इसमें कहा गया, ‘यह घटना मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई, जब हार्दिक पांड्या ने अपने रन-अप पर वापस जाते समय विकेट की गिल्लियां गिरा दी थीं।’

IPL में चार से सात डिमेरिट अंक जमा होने पर एक मैच का निलंबन लगता है। पांड्या ने उल्लघंन और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा लगाई गई सजा को स्वीकार कर लिया। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस साल IPL प्ले-ऑफ में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। टीम का यह सत्र बहुत खराब रहा है और उसने अब तक सिर्फ चार मैच जीते हैं। अब टीम सत्र का अपना आखिरी मैच रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in