भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट के लिए अच्छी खबर

BCCI ने शनिवार को भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (CABI) को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर, घरेलू सीरीजों में सहायता और स्टेडियम के इस्तेमाल समेत संरचित समर्थन ढांचे की घोषणा की
भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट के लिए अच्छी खबर
Published on: 

नयी दिल्ली : BCCI ने शनिवार को भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (CABI) को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर, घरेलू सीरीजों में सहायता और स्टेडियम के इस्तेमाल समेत संरचित समर्थन ढांचे की घोषणा की। भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीमों ने पिछले एक दशक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पुरुष विश्व कप और पहला महिला विश्व कप जीता। BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘भारत के दृष्टिबाधित क्रिकेटरों की उपलब्धियां क्रिकेट समुदाय के लिये असीम गौरव की बात है।’

उन्होंने कहा, ‘इस संरचित समर्थन से BCCI इन खिलाड़ियों के लिये मौके, बुनियादी ढांचा और एक्सपोजर बेहतर करने में मदद करेगा। खेल के लिये हमारे विजन का केंद्र समावेशिता है। हमें उम्मीद है कि इस सहयोग से टीमों को आत्मविश्वास के साथ श्रेष्ठता हासिल करने में मदद मिलेगी और कई क्रिकेटरों के लिये ये खिलाड़ी प्रेरणास्रोत बनेंगे।’ इस पहल के तहत CBBI मुख्य रूप से तीन विभागों में मदद करेगा।

अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर : पुरुष और महिला टीमों के लिये साल में दो बाद विदेश में टूर्नामेंट खेलने के लिये अंतरराष्ट्रीय यात्रा में सहयोग।

घरेलू सीरीज सहायता : मेजबान और विदेशी टीमों के लिये भारत में द्विपक्षीय सीरीज के दौरान ठहरने का बंदोबस्त।

स्टेडियमों का इस्तेमाल : BCCI से मान्यता प्राप्त स्टेडियमों का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये इस्तेमाल।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in