इंग्लैंड की श्रीलंका पर बड़ी जीत

हैरी ब्रूक की 49 गेंदों पर नाबाद 114 रन की तूफानी पारी, जोस बटलर के 80 रन के साथ इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 254 का विशाल स्कोर खड़ा कर श्रीलंका को 119 रन से रौंदा
 इंग्लैंड की श्रीलंका पर बड़ी जीत
Published on

साउथम्प्टन : इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने केवल 49 गेंद पर नाबाद 114 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने तीन T-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 119 रन से करारी शिकस्त दी। ब्रूक ने अपनी तूफानी पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने भी 44 गेंद पर 80 रन का योगदान दिया जिससे इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाने में सफल रहा।

ब्रूक ने इससे पहले अपने पिछले दो मैच में जुलाई में भारत के खिलाफ 79 और 95 रन की नाबाद पारियां खेली थी। इस तरह से वह अब तक T-20 प्रारूप में बिना आउट हुए 288 रन बना चुके हैं। श्रीलंका की टीम बड़े लक्ष्य के सामने लड़खड़ा गई और 19 ओवर में 135 रन पर आउट हो गई।

उसकी तरफ से दुनिथ वेलालगे ने सर्वाधिक के 33 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सन्नी बेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने चार ओवरों में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। T-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। T-20 सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को कार्डिफ में खेला जाएगा।  

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in