मैदानकर्मियों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा

क्यूरेटर और मैदानकर्मियों ने यह सुनिश्चित किया कि पिच को उच्चतम मानकों के अनुरूप तैयार रखा जाए।
मैदानकर्मियों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा
Published on

गुवाहाटी : असम क्रिकेट संघ (ACA) ने चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद मौजूदा सत्र में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों की सफल मेजबानी करने वाले बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम के मैदानकर्मियों के लिए 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। क्यूरेटर और मैदानकर्मियों ने यह सुनिश्चित किया कि पिच को उच्चतम मानकों के अनुरूप तैयार रखा जाए।

ACA के सचिव सनातन दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘मैचों के सुचारू संचालन में उनके प्रयास महत्वपूर्ण थे। इसने राष्ट्रीय स्तर पर इस मैदान की बढ़ती प्रतिष्ठा को बनाए रखने में मदद की।’ उन्होंने कहा, ‘संघ ने उनके योगदान को मान्यता देते हुए क्यूरेटर और मैदानकर्मियों के लिए 25 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।'

ACA अध्यक्ष तरंगा गोगोई और सचिव दास ने टीम के पेशेवर रवैये और प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत के कारण ही मैचों का सुचारू संचालन सुनिश्चित हुआ। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारी बारिश और आंधी-तूफान ने IPL 2026 के मैचों को बुरी तरह प्रभावित किया, जिसके चलते 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच दोनों टीमों के लिए 11-11 ओवरों का कर दिया गया।

RCB और राजस्थान रॉयल्स के बीच 10 अप्रैल को खेला गया मैच भी बारिश के कारण बाधित हुआ, जिसके चलते मैदान कर्मचारियों को पिच को ढकना पड़ा। इन समस्याओं के बावजूद, एसीए स्टेडियम के मैदानकर्मियों ने मैच सफलतापूर्वक संपन्न कराए।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in