रोहित शर्मा को लेकर आ गया BCCI का जवाब

रोहित शर्मा के भविष्य पर अटकलों को BCCI ने किया खारिज, सचिव देवजीत सैकिया बोले- सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन, ‘अफवाहों को मसाला नहीं देना चाहता’
ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा ने सबसे अधिक रन बना कर टूर्नामेंट ऑफ द खिलाड़ी बने थे।
फाइल फोटो
Published on

मुंबई : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को कोई ‘मसाला’ नहीं देना चाहते और उनका कहना है कि पूर्व भारतीय कप्तान ‘शानदार’ प्रदर्शन कर रहे हैं। सैकिया ने गुरुवार को भारत के लिए केवल वनडे प्रारूप में खेलने वाले रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर सवाल उठाया। सैकिया ने यहां BCCI की समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘वह सभी मैच में शानदार खेल रहे हैं। तो आप और क्या चाहते हैं?

पिछले मैच (इंग्लैंड के खिलाफ) में उन्होंने 138 रन बनाए थे, फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? इसलिए मैं अटकलें लगाने वालों को कोई मसाला नहीं देना चाहता।’ सैकिया ने कहा कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल के विस्तार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। अगरकर समीक्षा बैठक में मौजूद नहीं थे। बैठक में टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान शुभमन गिल, T-20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में क्रिकेट निदेशक वीवीएस लक्ष्मण शामिल हुए।

अगरकर की अनुपस्थिति के बारे में सैकिया ने कहा, ‘आज वह शहर से बाहर थे। वह बैठक का हिस्सा नहीं बन सके क्योंकि यह बैठक बहुत कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी। हमारी चयन समिति के प्रमुख अजीत शहर में नहीं थे इसलिए वह इसमें शामिल नहीं हो सके। वह ऐसी जगह पर थे जहां हमारी पूरी कोशिश के बावजूद ऑनलाइन भी बैठक में शामिल नहीं हो सके।’

अगरकर के मुख्य चयनकर्ता के तौर पर कार्यकाल विस्तार को लेकर कोई चर्चा हुई थी, इस सवाल पर सैकिया ने कहा, ‘आज की बैठक में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई।’ सैकिया ने लक्ष्मण की BCCI के क्रिकेट निदेशक के रूप में नियुक्ति को लेकर चल रही अफवाहों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं नई अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करता। हमने इस तरह की कोई चर्चा नहीं की और ना ही हमारा ऐसा कोई इरादा है।’

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in