वाघ बकरी चाय के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन

वाघ बकरी चाय के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन
Published on

अहमदाबाद: वाघ बकरी चाय ग्रुप के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का रविवार को निधन हो गया। उनका इलाज गुजरात के निजी अस्पताल में चल रहा था। समूह के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को निधन की जानकारी दी। पराग देसाई ने 50 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की वजह ब्रेन हैमरेज बताई गई है।

आवारा कुत्तों से बचाव के लिए जमीन पर गिरे

परिवार के करीबी और कंपनी एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर की शाम को देसाई अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान आसपास मौजूद कुत्तों से बचने की कोशिश करते समय देसाई जमीन पर गिर गए थे। जिसके बाद उनके मस्तिष्क में गंभीर चोटें आई थी। इस दौरान उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद वहां से उन्हें दूसरे अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई। वहां उन्हें निगरानी में रखा गया। रविवार शाम करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। देसाई अहमदाबाद स्थित चाय समूह के बोर्ड के दो कार्यकारी निदेशकों में से एक थे। दूसरे कार्यकारी निदेशक पारस देसाई थे। उन्होंने अमेरिका की लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। उन्होंने समूह के लिए बिक्री, विपणन और निर्यात विभागों का नेतृत्व किया। उन्हें चाय के स्वाद की बेहतरीन समझ थी।

देसाई वाघ बकरी चाय समूह के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के पुत्र थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी विदिशा और बेटी परीशा हैं। उनके निधन पर कांग्रेस सांसद शत्ति सिंह गोहिल ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि बेहद दुखद खबर। वाघ बकरी टी के निदेशक पराग देसाई का निधन। गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in