बड़े जोखिम पेश करते हैं अमेरिकी शुल्क

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा, ऐसे कदमों से बचना जरूरी है
बड़े जोखिम पेश करते हैं अमेरिकी शुल्क
Published on

वाशिंगटन: सुस्त वैश्विक वृद्धि के समय अमेरिकी शुल्क की घोषणा स्पष्ट रूप से वैश्विक परिदृश्य के लिए बड़े जोखिम पेश करती है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा, ऐसे कदमों से बचना जरूरी है जो विश्व अर्थव्यवस्था को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। हम अमेरिका और उसके व्यापारिक साझेदारों से अपील करते हैं कि वे व्यापार तनाव को खत्म करने और अनिश्चितता को कम करने के लिए रचनात्मक रूप से काम करें।

बैठक करेंगेः आईएमएफ और विश्व बैंक इस महीने के अंत में विश्व आर्थिक परिदृश्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक करेंगे। इस दौरान अमेरिकी शुल्क पर भी चर्चा की जाएगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in