ट्रंप की शुल्क नीतियों के कारण वैश्विक व्यापार में आ सकती है गिरावट


ट्रंप की शुल्क नीतियों के कारण वैश्विक व्यापार में आ सकती है गिरावट
Published on: 

जेनेवाः विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अस्थिर शुल्क नीतियों और चीन के साथ गतिरोध के कारण दुनिया भर में व्यापार की मात्रा इस वर्ष 0.2 प्रतिशत कम होने की आशंका है। अगर ट्रंप अपने सबसे कठिन ‘जवाबी शुल्क’ लगाते हैं तो यह अधिक गंभीर नुकसान होगा।व्यापार में गिरावट कठोर शुल्क के बिना भी विशेष रूप से उत्तरी अमेरिका में भी खड़ी होगी। इस साल वहां निर्यात में 12.6 प्रतिशत और आयात में 9.6 प्रतिशत तक की गिरावट आने की आशंका है।

डब्ल्यूटीओ की यह रिपोर्ट सोमवार तक की शुल्क स्थिति पर आधारित है। शुरुआत में, 2025 और 2026 में विश्व व्यापार का विस्तार जारी रखने की उम्मीद थी, लेकिन ट्रंप के व्यापार युद्ध ने डब्ल्यूटीओ के अर्थशास्त्रियों को उनके पूर्वानुमान को काफी हद तक कम करने के लिए मजबूर किया। ट्रंप अगर अधिकांश देशों पर अपने कठोर शुल्क लगाते हैं तो दुनिया भर में वस्तु व्यापार 1.5 प्रतिशत तक गिर जाएगा।

ट्रंप ने लगभग 70 देशों के खिलाफ जवाबी शुल्क को इसी महीने 90 दिन के लिए स्थगित कर दिया, इसलिए इन देशों के पास व्यापार संबंधी अमेरिकी चिंताओं को दूर करने का मौका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News