मुकेश अंबानी के Jio Financial Services share में आज भी दिखी जबरदस्त तेजी

मुकेश अंबानी के Jio Financial Services share में आज भी दिखी जबरदस्त तेजी
Published on: 

नई दिल्ली: भारत के बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंश‍ियल सर्व‍िस ल‍िम‍िटेड के शेयर में आज यानी मंगलवार(17 अक्टूबर) को जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार को 224.85 रुपये के स्‍तर पर बंद हुआ जियो फाइनेंश‍ियल सर्व‍िस का शेयर मंगलवार की सुबह 232 रुपए के स्तर पर खुला। शेयर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए ये बोनस से कम नहीं था।

224 से 232 रुपये पर पहुंचा शेयर

आज सुबह शेयर ने 233.50 रुपये के हाई लेवल को भी छू लिया। ज‍ियो फाइनेंश‍ियल के शेयर में तेजी चालू व‍ित्‍त वर्ष की दूसरी त‍िमाही (जुलाई-सितंबर) में दोगुना प्रॉफ‍िट होने के बाद दर्ज की गई है। शुरुआती तेजी के बाद प्रॉफिट की वजह से कंपनी के शेयर में ग‍िरावट का रुख देखा जा रहा है। इंट्रा डे में 233.50 रुपये के स्‍तर पर पहुंचने के बाद शेयर ग‍िरकर 226 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि मौजूदा फाइनेंश‍ियल ईयर की स‍ितंबर में खत्‍म हुई त‍िमाही में दोगुना होकर 668.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले जून में खत्‍म हुई त‍िमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 331.92 करोड़ रुपये था। इस ह‍िसाब से स‍ितंबर त‍िमाही का लाभ दोगुने से भी ज्‍यादा है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News