ट्राई ने केवल Voice और SMS वाले रिचार्ज बढ़ाने के निर्देश दिए

इसके अलावा, कम से कम एक ऐसा आवाज-एसएमएस वाउचर उपलब्ध कराना होगा, जिसकी वैधता लंबी अवधि की हो
ट्राई ने केवल आवाज और एसएमएस वाले रिचार्ज बढ़ाने के निर्देश दिए
Published on

नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियम, 2026 जारी किए हैं। नए नियमों के तहत दूरसंचार कंपनियों को ऐसे अधिक विशेष शुल्क वाउचर उपलब्ध कराने होंगे, जिनमें केवल आवाज और एसएमएस सेवाएं शामिल हों। इन योजनाओं में उचित शुल्क कटौती भी करनी होगी, ताकि उन उपभोक्ताओं को डेटा सेवा के लिए भुगतान न करना पड़े, जिन्हें इसकी आवश्यकता नहीं है।

ट्राई के अनुसार, कंपनियों को 30 दिन और 30 दिन से कम अवधि वाले विशेष शुल्क वाउचर में आवाज, एसएमएस और डेटा वाली योजनाओं के साथ केवल आवाज और एसएमएस वाले विकल्प भी देने होंगे। इसके अलावा, कम से कम एक ऐसा आवाज-एसएमएस वाउचर उपलब्ध कराना होगा, जिसकी वैधता लंबी अवधि की हो।

नए नियमों में मासिक आधार पर एक ही तारीख को योजना के नवीनीकरण की सुविधा भी शामिल है। यदि किसी महीने में वह तारीख मौजूद नहीं है, तो योजना का नवीनीकरण उस महीने की अंतिम तारीख को होगा।

ट्राई ने कहा कि वर्ष 2024 के बारहवें संशोधन के बाद केवल आवाज और एसएमएस वाले वाउचर के विकल्प सीमित हो गए थे। विशेष रूप से कम अवधि वाली सस्ती योजनाओं की संख्या घटने से कम आय वाले उपभोक्ताओं के विकल्प प्रभावित हो रहे थे।

नियामक के अनुसार, नए नियमों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत और आर्थिक क्षमता के अनुसार मोबाइल रिचार्ज चुनने की अधिक स्वतंत्रता देना है। नियमों को अंतिम रूप देने से पहले ट्राई को हितधारकों से 1,132 प्रतिक्रियाएं मिली थीं और खुले मंच पर चर्चा भी की गई थी

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in