एनएसई आईपीओ 17 सितंबर से खुलेगा, 22,569 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

भारतीय शेयर बाजार का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ, 1,700-1,785 रुपये प्राइस बैंड और 8 शेयरों के लॉट साइज के साथ 21 सितंबर तक बोली; इश्यू के बाद एनएसई का मूल्यांकन 4.41 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहने का अनुमान
एनएसई की नकद बाजार में करीब 93% और इक्विटी फ्यूचर्स में करीब 99.8% हिस्सेदारी है।
एनएसई आईपीओ 17 सितंबर से खुलेगा, 22,569 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
Published on

मुंबई : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) का आईपीओ 17 सितंबर को आम निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी इस सार्वजनिक निर्गम के जरिए 22,568.94 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। यह भारतीय शेयर बाजार का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी।

1,700 से 1,785 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय

आईपीओ के लिए 1,700 से 1,785 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। लॉट साइज 8 शेयरों का है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है, जिसमें मौजूदा शेयरधारक 12.64 करोड़ शेयर बेचेंगे। एनएसई कोई नए शेयर जारी नहीं करेगा। इश्यू के बाद कंपनी का मूल्यांकन 4.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है।

21 सितंबर को बंद होगा आईपीओ

आईपीओ 21 सितंबर को बंद होगा। शेयरों का आवंटन 22 सितंबर और लिस्टिंग 24 सितंबर को होने की संभावना है। एनएसई के शेयर बीएसई पर सूचीबद्ध होंगे। ग्रे मार्केट में शेयर का प्रीमियम 156 रुपये बताया जा रहा है। इसके आधार पर 1,785 रुपये के ऊपरी मूल्य पर अनुमानित ग्रे मार्केट कीमत 1,941 रुपये बैठती है।

एनएसई की नकद बाजार में करीब 93% और इक्विटी फ्यूचर्स में करीब 99.8% हिस्सेदारी है। हालांकि, वित्त वर्ष 2026 में परिचालन आय घटकर 16,601.31 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 10,302.06 करोड़ रुपये रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in