अगली बड़ी छलांग होगा 6G का युग

लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने वाला साबित होगा
6G
6G
Published on

नयी दिल्ली : 6G का युग लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने वाला साबित होगा। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि नेटवर्क, उपकरणों व सेवाओं के बीच वैश्विक स्तर पर एक साथ मिलकर काम करने की क्षमता, एक समान तकनीकी ढांचा, तेज नवाचार और समावेश के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता प्रौद्योगिकी की पूरी क्षमता को खोलने के लिए अहम होंगे। 6G मानकीकरण पर एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में मंत्री ने कहा कि दुनिया एक नए प्रौद्योगिकी युग की दहलीज पर खड़ी है।

बदलाव की दृष्टि : उन्होंने कहा कि 6G का युग केवल गति में गुणात्मक वृद्धि ही नहीं दर्शाएगा बल्कि डिजिटल व प्रौद्योगिकी दोनों दृष्टिकोण से मानव जीवन में बदलाव की दृष्टि से अगली बड़ी छलांग भी होगा। बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर देते हुए मंत्री ने चार प्रमुख तत्वों को रेखांकित किया। 

चार प्रमुख स्तंभ : उन्होंने कहा, हमारी निर्णायक भूमिका चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित होनी चाहिए। इसमें पहला स्तंभ उपकरण, नेटवर्क व सेवाओं के बीच वैश्विक स्तर पर एक साथ मिलकर काम करने की क्षमता सुनिश्चित करना है। यह पूरे विश्व में होना चाहिए ताकि वैश्विक स्तर पर निर्बाध संचार संभव हो सके। अन्य पहलुओं में एक समान तकनीकी ढांचा तैयार करना, प्रयोगशाला में हुई खोजों को वास्तविक दुनिया के समाधान में बदलने के लिए नवाचार एवं अनुसंधान को तेज करना शामिल है। चौथा और सबसे महत्वपूर्ण है समावेशी विकास, स्वदेशी नवाचार और खुले मानक सुनिश्चित करना ताकि समान अवसर वाला वातावरण तैयार किया जा सके।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in