NSE गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में सबसे मूल्यवान कंपनी

4.86 लाख करोड़ के मूल्यांकन के साथ NSE ने सीरम इंस्टिट्यूट, अदाणी प्रॉपर्टीज को पछाड़ा, 2025 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 रिपोर्ट में गैर-सूचीबद्ध कंपनियों की सूची में शीर्ष पर
Internet
NSE
Published on

मुंबई : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 4.86 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ भारत की सबसे मूल्यवान गैर-सूचीबद्ध कंपनी बनी हुई है। '2025 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 रिपोर्ट में यह कहा गया है। देश का सबसे बड़ा शेयर बाजार गैर-सूचीबद्ध कंपनियों की रैंकिंग में सबसे आगे रहा। इसने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और रियल एस्टेट कंपनी अदाणी प्रॉपर्टीज को पीछे छोड़ दिया है। एक्सिस बैंक के निजी बैंकिंग कारोबार 'बरगंडी प्राइवेट' और 'हुरुन इंडिया' की हुरुन रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के सबसे मूल्यवान गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में कई उपभोक्ता, फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) और नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियां भी प्रमुखता से शामिल हैं। 'हल्दीराम', फिनटेक कंपनी 'रेजरपे' और नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी 'ग्रीनको' उन प्रमुख गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में शामिल हैं जिन्होंने रैंकिंग में जगह बनाई है।

IPO दस्तावेज जमा : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को सबसे मूल्यवान गैर-सूचीबद्ध कंपनी का दर्जा ऐसे समय में मिला है जब शेयर बाजार ने पिछले सप्ताह बाजार नियामक सेबी के पास अपने बहुप्रतीक्षित IPO के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं। इसका अनुमानित मूल्य लगभग 30,000 करोड़ रुपये है और यह शेयर बिक्री भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा सार्वजनिक बनने की राह पर है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in