इस देश ने बैन किया iPhone 12, कारण जान …

इस देश ने बैन किया iPhone 12, कारण जान …
Published on: 

नई दिल्ली : लिमिट से ज्यादा रेडिएशन के चलते फ्रांस में सरकार ने आईफोन-12 की सेल पर बैन लगा दिया है। इस पर अमेरिकी टेक कंपनी एपल ने एक सॉफ्टवेयर अपडेट लाने का वादा किया है। उसका दावा है कि इससे एक्‍सेस रेडिएशन की समस्‍या ठीक हो जाएगी। फ्रांस ने इस फैसले का स्वागत किया है। उधर, एपल को भी उम्मीद है कि सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद फ्रांस ये बैन हटा लेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस ने दावा किया है कि आईफोन-12 मॉडल यूरोपियन यूनियन (EU) के स्टैंडर्ड से ज्यादा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन का एमिशन करता है।

एपल ने कहा- सेफ्टी कंसर्न का विषय नहीं
फ्रांस के इस फैसले पर एपल ने कहा, 'फ्रांस के रेग्युलेटर्स के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए हम यूजर्स के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेंगे।' एपल ने स्पष्ट किया है कि इसमें सेफ्टी को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है यह मसला सिर्फ फ्रांस के रेग्युलेटर्स के एक स्पेसिफिक टेस्टिंग प्रोटोकॉल से जुड़ा है। डिजिटल मिनिस्‍ट्री ने कहा, 'देश का रेडिएशन वॉचडॉग, सॉफ्टवेयर अपडेट की तेजी से टेस्टिंग करने की तैयारी कर रहा है, ताकि पता लग सके कि यह EU के स्टैंडर्ड के दायरे में है या नहीं। अगर यह ज्‍यादा होगा तो आईफोन-12 की बिक्री पर रोक जारी रहेगी।'

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in