ईरान संकट पर निर्भर करेगी सोना-चांदी की दिशा

फेडरल रिजर्व की नीतियों, पीएमआई व मुद्रास्फीति के नए संकेतों के साथ गैर-कृषि रोजगार आंकड़े तय करेंगे सर्राफा बाजार की अगली चाल
Gold-Silver
सोना और चांदी
Published on

नयी दिल्ली : अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कई वृह्द आर्थिक आंकड़ों के बीच अगले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। विश्लेषक का कहना है कि फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले की दिशा के अनुरूप अगले सप्ताह प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के PMI, यूरो क्षेत्र के मुद्रास्फीति के आंकड़े तथा अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार तथा बेरोजगारी के आंकड़े बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

निवेशकों की नजर : अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता ठप होने तथा दोनों देशों के बीच बढ़े सैन्य तनाव पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी सर्राफा बाजार को प्रभावित कर सकता है। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी - जिंस एवं मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ‘सोने और चांदी की कीमतों में अब भी गिरावट का रुख बना हुआ है और बाजार फिलहाल ‘करेक्शन’ के दौर से गुजर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार : अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह कॉमेक्स पर सोना 149.6 डॉलर यानी 3.5 प्रतिशत गिरकर 4,096.3 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं चांदी 7.13 डॉलर यानी 10.7 प्रतिशत टूटकर 59.67 डॉलर प्रति औंस रह गई। ‘मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज’ पर सप्ताह के दौरान अगस्त में आपूर्ति होने वाले सोने का वायदा 3,041 रुपये यानी 2.06 प्रतिशत गिरकर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी सितंबर वायदा 15,269 रुपये यानी 6.4 प्रतिशत टूटकर 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक बाजार में सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 149.6 डॉलर यानी 3.5 प्रतिशत गिरकर 4,096.3 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं अमेरिका में चांदी 10.7 प्रतिशत टूटकर 59.67 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in