भारत-कनाडा में टेंशन से शेयर बाजार पर पड़ा असर, इन कंपनियों पर मंडराया खतरा!

भारत-कनाडा में टेंशन से शेयर बाजार पर पड़ा असर, इन कंपनियों पर मंडराया खतरा!
Published on: 

नई दिल्ली: बुधवार (20 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्‍स ने 500 अंक से भी ज्‍यादा ग‍िरकर कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह न‍िफ्टी 20000 के आंकड़े से नीचे ग‍िर गया और इसने 19,980.75 अंक पर कारोबार की शुरुआत की। दोपहर के समय भी दोनों प्रमुख सूचकांक में गिरावट देखी गई है।

IT कंपनियों के शेयर भी टूटे

बुधवार दोपहर के समय सेंसेक्‍स 700 अंक की ग‍िरावट के साथ 66,903 अंक पर और न‍िफ्टी करीब 200 अंक लुढ़ककर 19,936.15 अंक के लेवल पर देखा गया। आज कारोबार शुरू होते ही बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। ज‍िन आईटी कंपन‍ियों के शेयर में ग‍िरावट देखी गई उनमें विप्रो, इंफोसिस शम‍िल रहीं। इसके अलावा बैंक‍िंग सेक्‍टर के शेयर भी ग‍िरकर नीचे आ गए। वहीं, बैंक न‍िफ्टी और न‍िफ्टी फाइनेंश‍ियल सर्व‍िस में भी ग‍िरावट देखी जा रही है।

CPPIN निवेश से इन कंपनियों को खतरा

बता दें कि कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिनमें कनाडा पेंशन फंड इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIN) का न‍िवेश है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार पेटीएम में कनाडा पेंशन फंड का करीब 970 करोड़ रुपये और नायका में करीब 620 करोड़ रुपये का न‍िवेश है। इसका अलावा कनाडा पेंशन फंड इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIN) ने कई कंपनियों में करीब एक लाख करोड़ का न‍िवेश क‍िया हुआ है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News