टाटा पावर ओडिशा में 10000 करोड़ से इन्गोट और वेफर संयंत्र स्थापित करेगी

गंजम जिले के गोपालपुर और कटक जैसे दो संभावित स्थानों पर संयंत्र स्थापित की योजना
टाटा पावर ओडिशा में 10000 करोड़ से इन्गोट  और वेफर संयंत्र स्थापित करेगी
Published on: 

भुवनेश्वरः टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की ओडिशा में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से 10 गीगावाट क्षमता का इन्गॉट एवं वेफर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना है।

कंपनी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इन्गॉट एवं वेफर सौर सेल और मॉड्यूल के साथ-साथ सेमीकंडक्टर चिप के उत्पादन में उपयोग किए जाने वाले प्रमुख कच्चे माल हैं। कंपनी के पास वर्तमान में 4.55 गीगावाट की सेल और मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता है। इसका लक्ष्य घरेलू उपयोग एवं निर्यात बाजार दोनों के लिए अपने सौर सेल एवं पैनल उत्पादन में इन्गॉट एवं वेफर को एकीकृत करना है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘टाटा पावर अपनी इन्गॉट एवं वेफर सुविधा के लिए गंजम जिले के गोपालपुर और कटक जैसे दो संभावित स्थानों पर विचार कर रही है। दोनों स्थान बंदरगाह के निकट हैं।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News