भारत और ग्लोबल मार्केट के लिए iPhone बनाएगा टाटा ग्रुप, 1000 करोड़ में हुई डील

भारत और ग्लोबल मार्केट के लिए iPhone बनाएगा टाटा ग्रुप, 1000 करोड़ में हुई डील
Published on: 

नई दिल्ली: भारत में आइफोन के प्रोडक्शन में टाटा समूह को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। देश में आइफोन का असेंबल करने वाली कंपनी विस्ट्रॉन प्लांट का टाटा समूह ने अधिग्रहण कर लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार(27 अक्टूबर) को इसकी जानकारी दी है। बता दें कि विस्ट्रॉन प्लांट आइफोन का प्रोडक्शन और असेंबल का काम करती है।

'टाटा घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए बनाएगी आइफोन'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजीव चन्द्रशेखर ने लिखा कि सिर्फ ढाई साल के भीतर, टाटा कंपनियां भारत से घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए भारत से आईफोन बनाना शुरू कर देगी। विस्ट्रॉन का परिचालन संभालने के लिए टाटा टीम को बधाई। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आपके योगदान के लिए विस्ट्रॉन को धन्यवाद, और भारतीय कंपनियों के साथ भारत से ग्लोबल सप्लाई चेन बनाने में एप्पल का ये एक बहुत अच्छा कदम है। बता दें कि साल 2008 में विस्ट्रॉन ने इंडियन मार्केट में अपना कदम रखा था। तब कंपनी कई डिवाइसेस के लिए रिपेयर फैसिलिटी प्रोवाइड कराती थी। इसके बाद 2017 में कंपनी ने अपने ऑपरेशंस को एक्सपेंड किया और एप्पल के लिए आईफोन का प्रोडक्शन शुरू किया था।

वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक विस्ट्रॉन की फैक्ट्री की वैल्यू 125 मिलियन डॉलर के आसपास बताई गई है। टाटा ग्रुप और विस्ट्रॉन के बीच इस डील के लिए पिछले एक साल से बातचीत चल रही है। विस्ट्रॉन का यह प्लांट आईफोन-14 मॉडल के प्रोडक्शन के लिए जाना जाता है। वर्तमान में इस प्लांट में 10,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News