मुंबई: पुराने सोने को बदलकर नए डिजाइन लेने की बात आती है, तो कई सवाल ग्राहकों के मन में होते हैं। यह समझते हुए तनिष्क ने अपने गोल्ड एक्सचेंज ऑफर को उन्हीं बातों को ध्यान में रखकर बनाया है जो ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं : प्रक्रिया पर भरोसा, मिलने वाली सही कीमत और अपनी शर्तों पर एक्सचेंज करने की आजादी। तीन दशकों से ज्यादा के अनुभव और 37 लाख से अधिक ग्राहकों के भरोसे के साथ, तनिष्क के गोल्ड एक्सचेंज का मुख्य आधार है एक सीधा सा वादा : ग्राहकों की जीत और देश की जीत। तनिष्क की एक्सचेंज प्रक्रिया को इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहकों को हर कदम पर पूरी जानकारी और भरोसा मिले। उपभोक्ता किसी भी जौहरी से खरीदा गया पुराना सोना बदल सकते हैं, जिसमें 9 कैरेट से शुरू होने वाली किसी भी शुद्धता का सोना शामिल है और इसके लिए खरीद के बिल की भी जरूरत नहीं होती। सोने की जांच कैरेटमीटर तकनीक से की जाती है और इसे ग्राहकों की आंखों के सामने ही पिघलाया जाता है। एक्सचेंज की कीमत बिना किसी छिपी हुई कटौती के, उस समय के मौजूदा सोने के भाव के आधार पर तय की जाती है। ग्राहक पुराने, टूटे हुए या विरासत में मिले आभूषणों को बदलकर तनिष्क के कलेक्शन से अपनी पसंद के नए डिजाइन चुन सकते हैं। यह प्रोग्राम पूरा साल उपलब्ध रहता है। उपभोक्ता रिसर्च के आधार पर तनिष्क ने दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के साथ, ''विन-विन'' कैंपेन को आगे बढ़ाते हुए 8 भाषाओं में 11 नई फ़िल्में जारी की हैं। आम परिवारों की स्थितियों और हल्के-फुल्के अंदाज में बनाई गईं ये फ़िल्में, पुराना सोना बदलने को लेकर रोजमर्रा की बातचीत और ग्राहकों की असली चिंताओं को सामने लाती हैं।