Stock Market : सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

Stock Market : सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
Published on

मुंबई : 9 सितंबर 2024 को भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स ने 375 अंकों की तेजी के साथ 81,559 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि 14 में गिरावट देखी गई। निफ्टी भी सकारात्मक प्रदर्शन दिखाते हुए 84 अंकों की बढ़त के साथ 24,936 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 के 26 शेयरों में गिरावट और 24 में वृद्धि हुई। आज के सत्र में FMCG और बैंकिंग शेयरों ने प्रमुख योगदान दिया। ICICI बैंक, ITC, HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने बाजार को ऊँचा उठाया। इसके विपरीत, टेक महिंद्रा, ONGC, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इंफोसिस, रिलायंस और पावर ग्रिड ने नकारात्मक दबाव डाला।

गाला प्रिसिजन का शेयर

गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर NSE पर 36.3% प्रीमियम के साथ 721.1 रुपए पर लिस्ट हुआ। BSE पर यह 41.8% प्रीमियम के साथ 750 रुपए पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के बाद, इसका शेयर BSE पर 258.45 रुपए (48.86%) बढ़कर 787.45 रुपए पर बंद हुआ, जबकि इश्यू प्राइस 529 रुपए था।

एशियाई बाजारों की स्थिति

एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान देखने को मिला। जापान का निक्केई 0.48% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.42% गिरावट में रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.06% और कोरिया का कोस्पी 0.33% नीचे बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार का हाल

6 सितंबर को अमेरिकी बाजार में डाओ जोंस 0.54% की गिरावट के साथ 40,755 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.25% चढ़कर 17,127 पर बंद हुआ, जबकि S&P500 ने 0.30% की गिरावट के साथ 5,503 पर समापन किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in