शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी

बाजार में 1,403.91 अंक का उतार-चढ़ाव आया
शेयर बाजार
शेयर बाजार
Published on

मुंबई : स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। कच्चे तेल के दाम में नरमी और दुनिया के अन्य बाजारों में तेजी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।आईटी शेयरों में लिवाली से शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में सुधार हुआ। बीएसई सेंसेक्स 509.73 अंक यानी 0.69 प्रतिशत बढ़कर 74,616.58 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 74,686.32 अंक तक गया और नीचे में 73,282.41 अंक तक आया। इससे बाजार में 1,403.91 अंक का उतार-चढ़ाव आया।एनएसई निफ्टी 155.40 अंक यानी 0.68 प्रतिशत चढ़कर 23,123.65 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में सूचीबद्ध शेयरों में 2,671 में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 1,555 शेयरों में गिरावट आई और 155 शेयर के भाव अपरिवर्तित रहे।

क्या रही स्थिति : सेंसेक्स की कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन शामिल हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत टूटकर 109 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ : लाइवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक और संस्थापक हरिप्रसाद ने कहा, भारतीय बाजारों में कारोबार के दौरान तेज सुधार देखने को मिला। निफ्टी ने शुरुआती नुकसान से उबरते हुए उच्च स्तर हासिल किया। यह सुधार मुख्य रूप से सौदों को पूरा करने के लिए की गयी लिवाली और चुनिंदा क्षेत्रों की मजबूती के कारण हुआ है न कि चौतरफा खरीदारी के कारण।तेजी का एक प्रमुख कारण सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों का मजबूत प्रदर्शन है। एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in