आखिरी घंटे में धाराशायी हुआ शेयर बाजार, 1100 अंक टूटकर गिरा सेंसेक्स

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

नई दिल्ली: बीते कई दिनों से ऑल टाइम हाई रह चुका शेयर मार्केट आज धड़ाम हो गया। वैश्विक बाजार में मजबूती होने के बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलते ही काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के आखिरी घंटे में सेंसेक्स करीब 800 अंक लुढ़क कर नीचे गिर गया। जबकि निफ्टी भी 200 से अधिक अंक टूट गया। दोपहर 3 बजे तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 866.59 अंक यानी 1.21 फीसदी गिरावट के साथ 70, 570.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी 282.80 अंक यानी 1. 32 फीसदी की गिरावट के साथ 21, 170 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। 30 शेयरों वाले स्टॉक में 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। IT और FMCG के शेयरों को छोड़कर सभी शेयरों में कटौती देखने को मिली.

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बिकवाली

शेयर बाजार 450 अंक की तेजी के साथ अपने नए ऑल टाइम हाई 71,913 के स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन समय बीतने के साथ BSE का सेंसेक्स करीब 1000 अंक की गिरावट के साथ पहुंच गया। वहीं, 52 सप्ताह के हाई पर चल रहा निफ्टी 21,593 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, लेकिन दोपहर 3 बजे यहां भी बिकवाली देखने को मिली, निफ्टी-50 अपने दिन के हाई लेवल से 302 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in