गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 169 अंक फिसला

Published on: 

नई दिल्ली: बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार(18 दिसंबर) को सेंसेक्स और निफ्टी 50 में गिरावट देखने को मिला। एशियाई बाजार में ओवरऑल कमजोर ट्रेंड के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली की, इस कारण मार्केट गिरकर बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

आज यानी सोमवार(18 दिसंबर) को BSE सेंसेक्स 168.66 अंक या 0.24% की गिरावट के साथ 71,315.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 38 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 21,418.65 के स्तर पर बंद हुआ।

इन सेक्टर में हुई सबसे ज्यादा बिकवाली 

मार्केट में सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग, IT, FMCG और रियल्टी सेक्टर में दर्ज की गई। जबकि मीडिया, मेटल, फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखी गई। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 969 अंक चढ़कर 71,483 पर बंद हुआ था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News