Stock Market Closing: तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें Sensex-Nifty का हाल

Stock Market Closing: तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें Sensex-Nifty का हाल
Published on: 

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार आज उछाल के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क सेंसेक्स 195.42 अंक की उछाल के साथ 72,500.30 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी 31.65 अंक की बढ़त के बाद आखिर में  21982.80 के लेवल पर बंद हुआ। भारतीय रुपया भी आज पिछले बंद 82.93 के मुकाबले 82.91 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ। 29 फरवरी को मंथली एक्सपायरी के दिन मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान फार्मा, एफएमसीजी, IT इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

इन स्टॉक्स में दिखा उतार-चढ़ाव

निफ्टी के टॉप गेनर वाले स्टॉक में अदानी एंटरप्राइजेज, टाटा कंज्यूमर, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज शामिल रहे, जबकि नुकसान में रहने वालों में अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज ऑटो, एलटीआईमाइंडट्री, आयशर मोटर्स और यूपीएल शामिल हैं। हेल्थकेयर को छोड़कर बैंक, कैपिटल गुड्स, मेटल और पावर समेत सभी सेक्टरों में 0.5-1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। BSE मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी बढ़ा और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त देखी गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News