Share Market Update: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 354 अंक लुढ़का | Sanmarg

Share Market Update: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 354 अंक लुढ़का

नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्लोबल बाजार से भारतीय बाजारों के लिए  संकेत अच्छे थे। एशियाई बाजारों की शुरुआत ठीक-ठाक रहा। अच्छे संकेतों के बावजूद बाजार की शुरुआत सपाट रही। दोपहर के समय बाजार में हल्की तेजी देखी गई, मगर बाद में बाजार गिर गया। दोपहर 2 बजे के बाद मुनाफावसूली कुछ बढ़ गई और आखिर में भी बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कैसा रहा PAYTM का हाल ?

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयर में बाजार खुलते ही 10% की गिरावट नजर आई और शेयर लोअर सर्किट पर लॉक हो गया। ये शेयर 10% की गिरावट के साथ 438 रुपये पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 71,700 के करीब बंद

सेंसेक्स सपाट होकर 72,269 पर खुला। दिन में गिरावट के साथ ये 71,602 रुपये पर पहुंचा। आखिर में सेंसेक्स 0.49% या 354 अंक की गिरावट के साथ 71,731 पर बंद हुआ। इसके 8 शेयरों में खरीदारी और 22 में बिकवाली रही।

Visited 46 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर