Share Market Update: नये रिकॉर्ड पर बंद हुआ शेयर बाजार, आज इन शेयरों में दिखी तेजी

Published on: 

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार बीते 2 महीने में नया-नया कीर्तिमान रच रहा है। गुरुवार(28 दिसंबर) को बाजार में जबरदस्त तेजी का दौर जारी रहा। BSE सेंसेक्स 371.95 अंक उछलकर अंक पर 72,410.38 बंद हुआ। इसी तरह NSE निफ्टी 123.95 अंकों की तेजी के साथ 21,778.70 अंक पर पहुंच गया।

बाजार ने लगाई थी लंबी छलांग

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी आज बैंकिंग और ऑटो कंपनियों के स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी दिखी। महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टॉक्स 2.58% उछलकर 1730.80 रुपये पर बंद हुआ। आपको बता दें कि वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख और विदेशी कोष के प्रवाह के बीच शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड हाई पर खुले थे। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322.08 अंक उछलकर नए उच्च स्तर 72,360.51 अंक पर और निफ्टी 90.85 अंक चढ़कर 21,745.60 अंक पर खुला था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News