सेंसेक्स 446 अंक उछला, निफ्टी भी मजबूत

52 सप्ताह के उच्चतम स्तर तक गया
बीएसई सेंसेक्स उछला
बीएसई सेंसेक्स उछला
Published on

मुंबई : स्थानीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच तेल एवं गैस तथा चुनिंदा वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से बीएसई सेंसेक्स 446.21 अंक यानी 0.52 प्रतिशत चढ़कर 85,632.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 615.23 अंक चढ़कर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 85,801.70 अंक पर पहुंच गया था।

26,246.65 अंक तक गया : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 139.50 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,192.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 26,246.65 अंक पर पहुंच गया था। वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में तेजी से मानक सूचकांक कारोबार के दौरान साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

क्या रही स्थिति : सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक सबसे अधिक लाभ में रही। नुकसान में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टाइटन और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

वैश्विक संकेतक भी मजबूत रहे :जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता और पहले चरण के समझौतों की प्रगति को लेकर उम्मीद के चलते घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई। इससे बाजार धारणा को बल मिला। ठोस आय के बाद तकनीक-आधारित बढ़त के कारण वैश्विक संकेतक भी मजबूत रहे।

ताजा पूंजी प्रवाह : एफआईआई के ताजा पूंजी प्रवाह और वाहन, वित्त और आईटी जैसे क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों में मजबूती ने भी बाजार में उत्साह को बढ़ाया।

एशिया के अन्य बाजार : एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट में रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.83 प्रतिशत बढ़कर 64.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in