सेबी ने 4,000 से ज्यादा शिकायतें निपटाईं

सेबी ने 4,000 से ज्यादा शिकायतें निपटाईं
Published on: 

नयी दिल्ली : पूंजी बाजार नियामक सेबी ने अपने शिकायत निवारण मंच 'स्कोर्स' के जरिये मार्च में 4,371 शिकायतों का निपटारा किया है।मार्च के अंत तक स्कोर्स मंच पर तीन महीने से ज्यादा समय से लंबित शिकायतों की संख्या तीन थीं। सेबी के आंकड़ों के मुताबिक, 28 फरवरी तक लंबित शिकायतों की संख्या 4,376 थी।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 11 अप्रैल को एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि मार्च में बाजार नियामक को 4,156 नई शिकायतें मिलीं और 31 मार्च तक कुल 4,161 शिकायतें अनसुलझी रहीं। नियामक ने यह भी बताया कि मार्च में पक्षों द्वारा कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) जमा करने में लिया गया औसत समाधान समय नौ दिनों का था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News