सेबी ने शेयर ब्रोकरों के लिए मामलों के निपटान को लेकर योजना पेश की

सेबी ने शेयर ब्रोकरों के लिए मामलों के निपटान को लेकर योजना पेश की
Published on

नयी दिल्ली : बाजार नियामक सेबी ने कुछ एल्गो मंच से जुड़े सभी शेयर ब्रोकरों के लिए 16 जून से शुरू होने वाली निपटान योजना पेश की। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा कि यह योजना 16 सितंबर को बंद होगी। इस योजना का मकसद विशिष्ट एल्गो मंच से जुड़े शेयर ब्रोकरों को मामलों के निपटान का मौका देना है, जिनके खिलाफ सेबी पहले ही कार्यवाही शुरू कर चुकी है और जो इस समय विभिन्न प्राधिकरण या मंचों के समक्ष लंबित हैं। इस योजना का लाभ उठाकर संबंधित शेयर ब्रोकर कार्यवाही का निपटारा कर सकते हैं और अपने मामलों का शीघ्र निष्कर्ष का आग्रह कर सकते हैं।

सेबी ने साफ किया कि इस निपटान अवसर का लाभ नहीं उठाने वाले शेयर ब्रोकरों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई कानून के अनुसार जारी रहेगी। सेबी ने कहा कि यह योजना 16 जून, 2025 को शुरू होगी और 16 सितंबर, 2025 को बंद होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in