भारत में अत्याधुनिक रॉकेट लॉन्चर बनायेगी स्वीडन की ये कंपनी

भारत में अत्याधुनिक रॉकेट लॉन्चर बनायेगी स्वीडन की ये कंपनी
Published on

नई दिल्ली: स्वीडन की प्रमुख रक्षा कंपनी SAAB ने जानकारी दी है कि वह अगले साल तक हरियाणा स्थित संयंत्र में प्रसिद्ध कार्ल-गुस्ताफ एम4 हथियार प्रणालियों का उत्पादन शुरू कर देगी। इस बड़ी परियोजना के लिए कंपनी को 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की मंजूरी मिली है।

सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में कार्ल-गुस्ताफ एम4 विनिर्माण परियोजना को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही SAAB 100 प्रतिशत एफडीआई की मंजूरी पाने वाली भारत की पहले विदेशी रक्षा कंपनी बन गई। SAAB ने सोमवार को हरियाणा के झज्जर में उत्पादन संयंत्र के निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह आयोजित किया। इसके साथ ही कुल 3.6 एकड़ के परिसर में निर्माण शुरू हो गया है। यह स्वीडन के बाहर कार्ल-गुस्ताफ एम4 के लिए साब का पहला विनिर्माण संयंत्र है।

साब ने 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की मंजूरी मिलने के बाद एक नयी कंपनी साब एफएफवीओ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की। ये कंपनी नए विनिर्माण संयंत्र की मालिक है और कार्ल-गुस्ताफ एम 4 हथियार का उत्पादन करेगी। साब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरगेन जोहानसन ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे कार्ल-गुस्ताफ के लिए स्वीडन के बाहर अपने पहले संयंत्र का निर्माण शुरू करने पर गर्व है। इस उत्पाद का भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एक लंबा इतिहास है।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in