ईरान के साथ जल्द समझौते के संकेत से रुपया उछला

तीन महीने के निचले स्तर पर फिसली ब्रेंट क्रूड कीमतें और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से रुपये में तेजी, विशेषज्ञों ने अगले सत्र में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on

मुंबई : रुपया शुक्रवार को 67 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.18 पर बंद हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ जल्द समझौते के संकेत दिए जाने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला है। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख ने भी रुपये को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.40 प्रति डॉलर पर खुला। रुपया बृहस्पतिवार को 60 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.85 पर बंद हुआ था।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ : फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, तेल की कीमतें तीन महीने बाद घटकर 88.58 अमेरिकी डॉलर के स्तर पर आ गईं, जिससे रुपये को बल मिला। रुपया पिछले कुछ दिन में 95 से 95.80 के बीच रहा है और इसमें कच्चे तेल की कीमतों के साथ ही उतार-चढ़ाव हो रहा है। अनुमान है कि सोमवार को रुपया 94.75 से 95.75 के दायरे में रह सकता है...।

डॉलर सूचकांक : छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.65 पर रहा।

ब्रेंट क्रूड : अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.54 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in